NEWS

मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खादी वस्त्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

*चरखे से निकलकर फैशन रैंप तक पहुंची ‘खादी’ इंदौर की खास प्रदर्शनी में*

मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खादी वस्त्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

इंदौर, ।चरखे से निकलकर देश-दुनिया ने आधुनिक फैशन रैंप तक अपनी खास पहचान बना चुकी ‘खादी’ एक बार फिर इंदौर में अपनी खासियत के रंग बिखेर रही है। शहरवासियों को देशभर के पारंपरिक हस्तशिल्प और आत्मनिर्भरता, सादगी और स्वदेशी भावना का प्रतीक खादी परिधानों की अनूठी झलक एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने का ये अवसर म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड दे रहा है।

म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ढक्कन वाला कुआं के ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खादी वस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ 11 जुलाई, शनिवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। प्रदर्शनी म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के ही प्रदेशभर में चल रहे कामों से यहां खादी के शर्ट, कुर्ते, नेहरू जैकेट, ड्रेस मटेरियल, बेडशीट आए हैं। कई बुनकर अब खादी को लेकर नए प्रयोग भी कर रहे हैं, जिसमें नए ट्रेंड के कोर्ड सेट से लेकर नई डिजाइन के कुर्ते तक बनाना शामिल है। म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के जिला प्रबंधक गौरव राज सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य न केवल खादी को बढ़ावा देना है, बल्कि इन कारीगरों की मेहनत और हुनर को एक बड़ा मंच भी प्रदान करना है। प्राकृतिक, पर्यावरण के अनुकूल और आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करने वाली खादी आज स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी मजबूत पहचान दर्ज करा रही है। इंदौर में इसका आयोजन 19 जुलाई तक किया जाएगा। प्रदर्शनी में 50 से ज्यादा स्टॉल पर खादी के विभिन्न परिधान लेकर बुनकर आए हैं। साथ ही यहां सरकार की वित्त पोषित योजनाओं में लाभान्वित युवा उद्यमियों को अपने उत्पादों को शो करने का मौका भी मिल रहा है। प्रदर्शनी में बनारसी साड़ी, चंदेरी साड़ी और सूट, लेदर पर्स, गुजरात कच्छ की एम्ब्रॉयडरी काम के पर्स और कुशन कवर, भदोही के कालीन, आयुर्वेदिक उत्पाद सहित कई अन्य वस्तुएं शामिल है।

 

 

Shares: