social organization

30 से अधिक कॉलोनियों के समाज एक साथ मनाएंगे धुलेंडी एवं गणगौर पर्व

इंदौर(विनोद अग्रवाल)। अग्रवाल समाज हाइवे क्षेत्र पालदा की 30 से अधिक कॉलोनियों के 500 से अधिक अग्रवाल-वैश्य परिवार इस बार भी होली-धुलेंडी, गणगौर एवं अन्य सभी त्यौहार एक साथ मनाएँगे। इसके लिए जोरदार तैयारियां शुरु हो गई हैं। इस दौरान 2 मार्च को होलिका दहन, 4 मार्च को धुलेंडी एवं 15 मार्च को भव्य गणगौर मेला भी आयोजित होगा, जिसमें बच्चों से लेकर महिला, पुरुषों एवं युवाओं के लिए भी आकर्षक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

अग्रवाल-वैश्य प्रतिनिधियों की बैठक
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अरविन्द बागड़ी ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से लगातार संगठन की ओर से सभी त्यौहार एक साथ मनाने की शुरुआत की जा रही है, जिसके उत्साहजनक नतीजे मिल रहे हैं और हर बार नए परिवार जुड़ते जा रहे हैं। वरुण विक्ट्री परिसर में आयोजित 30 कॉलोनियों के अग्रवाल-वैश्य प्रतिनिधियों की बैठक में होली-धुलेंडी के बाद रविवार 15 मार्च को शाम 4.30 बजे से गणगौर का बाना निकालने, गणगौर मेला आयोजित करने, महिलाओं के लिए बनी-ठनी सौन्दर्य स्पर्धा आयोजित करने, मिस्टर मिसेस इसर-पार्वती, गणगौर के दोहे सुनाने, बिंजोरा सजाने, आटे के गहने बनाने और म्यूजिकल तम्बोला सहित अनेक स्पर्धाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संयोजक मनीष अग्रवाल मन्नू, दिलीप अग्रवाल (पालदा), अंकुर अग्रवाल, दिलीप नरेडी, विकास मित्तल विक्की, अनिल अग्रवाल (वरुण विक्ट्री), आशीष अग्रवाल (बिंदास), सतीश गोयल (हरसूद), ज्योति अग्रवाल एवं शीतल तोड़ीवाला सहित अनेक बंधुओं ने सपने सुझाव दिए। गणगौर बाना 15 मार्च को दोपहर 4.30 बजे शुभम सिटी से वरुण विक्ट्री परिसर तक धूमधाम से निकाला जाएगा। शाम 7 बजे से म्यूजिकल तम्बोला भी होगा। इसके पूर्व 2 मार्च को होलिका दहन एवं 4 मार्च को धुलेंडी के उत्सव भी धूमधाम से मनाए जाएँगे। उत्सव की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है।

Shares:
Leave a Reply