Popular

social organization

समग्र जैन समाज ने गणतंत्र दिवस पर राजबाड़ा पर लहराया राष्ट्रीय ध्वज

इन्दौर(विनोद गोयल)।  अ भा जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन के तत्वावधान में समग्र जैन समाज का गणतंत्र दिवस पर सामुहिक ध्वज लहराने का कार्यक्रम प्रातः 9.20 से प्रारंभ हुआ। युवा गौरव दीपक जैन टीनू, युवा उद्योगपति दिलीप डोसी,केतन भण्डारी, श्रेयांस गांग, मनाल सुराणा,अजय पोरवाल,विवेक जैन,पराग जैन, आशय संचेती,वैभव बेताला, शीतल कटकानी द्वारा ध्वज लहराया गया।

गणतंत्र दिवस एकता मजबूत बनाता है
प्रारंभ में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनेश्वर शोभा जैन द्वारा हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनेश्वर जैन ने इस अवसर पर कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने और इसे ओर भी मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा ने बताया कि गणतंत्र दिवस हमें देश की प्रगति और विकास का जश्न मनाने का अवसर देता है।

जागरूक करने का अवसर
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने का अवसर देता है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नाहर ने बताया कि जैन समाज का सामूहिक ध्वजारोहण देश के प्रति निष्ठा का परिचायक है। संस्थापक अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता के लिए शहीद हुए वीरों को याद करने ओर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र संचेती ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनेश्वर जैन को बहुत बधाई जिन्होंने विशाल स्तर पर जैन समाज का सामूहिक ध्वजारोहण की पहल की।

बड़ी संख्या में जैन समाज हुआ शामिल
समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज उपस्थित हुआ । नरेंद्र भंडारी, प्रभात चोपड़ा अनिल जैन,अखिल चौधरी,सुनील तातेड,विक्रम श्रीमाल,मनोहर लोढ़ा ,गौतम जैन, पारस जैन,पंकज जैन,मुकेश जैन,धर्मचंद जैन,रिखब चंद जैन, राकेश सेठ, पंकज बाफना,शैलेन्द्र नाहर,विकास हुंडिया,नवीन जैन,जितेंद्र चोपड़ा, नगीन नारेलिया,अनिल दुगड़,चौथमल जैन,बाबूलाल जैन, दिनेश संचेती, ओम प्रकाश जैन,कल्पना पटवा,सुनीता नाहर,आशा जैन, कांता भटेवरा,शोभा जैन,कविता जैन,प्रभा संचेती,नीलू जैन,रेणुका सुराणा,प्रतीक्षा सुराणा,कामना श्रीमालआदि उपस्थित थे। समय की प्रतिबद्धता के लिए काफी सराहना उपस्थित जन समुदाय ने की। संयोजन महासचिव किरण सिरोलिया और अरिहंत जैन ने किया।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply