उज्जैन जीआरपी की बड़ी कार्रवाई : 20 हजार रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो आदतन तस्करी के आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन– आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे सघन सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी उज्जैन ने अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 20,000 रुपये मूल्य की 16 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने उज्जैन रेलवे स्टेशन के नागदा छोर स्थित फुटओवर ब्रिज पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। आरोपी प्रवीण कुमार के कब्जे से रॉयल चैलेंजर व्हिस्की की 40 बोतल (180 मि.ली.) तथा आरोपी नरेश जाट के कब्जे से ब्लेंडर्स प्राइड की 12 बोतल (750 मि.ली.) बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत अपराध क्रमांक 407/2026 एवं 408/2026 दर्ज कर विवेचना जारी है। उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के प्रकरण दर्ज हैं।
आरोपियों के नाम –1. प्रवीण कुमार पिता रामाराम, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बाकांणा, तहसील चोटन, थाना बिजराड, जिला बाड़मेर (राजस्थान)।2. नरेश जाट पिता रामाराम जाट, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम नांद (चौखनिया की ढाणी), थाना बाड़मेर ग्रामीण, जिला बाड़मेर (राजस्थान)।सराहनीय टीम – निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उप निरीक्षक बी.एस. कुशवाह, प्रधान आरक्षक मानसिंह टेकाम, आरक्षक नीरज पंत, अरुण सारस्वत एवं रजत चौहान का विशेष योगदान रहा।


