NEWS

वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन की ओर से कावड़ यात्रियों के लिए तेजाजी नगर में ओम महाकाल सेवा शिविर 

वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन की ओर से कावड़ यात्रियों के लिए तेजाजी नगर में ओम महाकाल सेवा शिविर

इंदौर। वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन की ओर से ओंकारेश्वर, खेड़ीघाट और मंडलेश्वर से महाकालेश्वर तक श्रावण मास में जाने वाले कावड़ यात्रियों की सेवा के लिए तेजाजी नगर, खंडवा रोड पर ओम महाकाल कावड़ सेवा शिविर की स्थापना की गई है जिसका शुभारम्भ राऊ क्षेत्र के विधायक मधु वर्मा, इंदौर जनपद अध्यक्ष कृष्णा सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री रवि रावलिया सहित क्षेत्र के विशिष्टजनों के आतिथ्य में कावड यात्रियों के एक जत्थे का पारम्परिक स्वागत कर किया गया।

शिविर संयोजक वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर पूरे सावन माह इस मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान, आवास एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगा। बुधवार को शिविर शुभारंभ अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुरली व्यास, गणपत सिंह गौर, उपसरपंच संदीप बिजोरिया, खेमराज बरोड़, पन्नालाल केलवा, रामेश्वर बीना एवं शांतिलाल उपाध्याय तथा तेजाजी नगर के थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम भी उपस्थित थे जिन्होंने कावड़ यात्रियों को दुपट्टा पहनाकर महाकालेश्वर की प्रतिकृति भेंट की। यह शिविर पूरे श्रावण मास 24 घंटे आम कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए खुला रहेगा। शिविर में सभी सुविधाएँ साफ-सफाई और हाईजिन स्वच्छता, ग्रीन एनर्जी और प्लास्टिक मुक्त रखी गई है। अतिथियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर शिविर संयोजक संजय अग्रवाल का सम्मान भी किया।

Shares: