NEWS

विश्व जागृति मिशन द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से संपन्न

विश्व जागृति मिशन द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से संपन्न

 

इंदौर । *लोक विख्यात संत आचार्य श्री सुधांशु जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल के तत्वाधान में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से संपन्न।

*विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल के महामंत्री कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन रामद्वारा उषा नगर में ब्यावर राजस्थान से चातुर्मास हेतु पधारे संत श्री गोपाल राम जी महाराज तथा बाल संत श्री गोविंद राम जी महाराज के आतिथ्य में मनाया गया है

संत श्री गोपालराम जी महाराज ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सदगुरुदेव पर श्रद्धा विश्वास और निष्ठा रखने वाले तथा सदगुरु के बताए मार्ग को आत्मसात करने वाले भक्तों का भाग्य हमेशा गुरु के हाथ में होता है, इसके अतिरिक्त संत श्री ने यह भी कहा कि जिस प्रकार लकड़ी के अन्दर जलने का गुण होता है किंतु उसे जलाने के लिए अग्नि की आवश्यकता होती है, समझ लीजिए की गुरु ही वह अग्नि है जो आपके ज्ञान को प्रकाशित करता है इसलिए जीवन में गुरु का होना अत्यावश्यक है।

बाल संत श्री गोविंद राम जी महाराज के द्वारा गुरु के लिए बहुत ही कारण प्रिय भजन “आनंद ही आनंद बरस रहा गुरुदेव तुम्हारे चरणों में” से वहां बड़ी संख्या में उपस्थित गुरु भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया, आपके द्वारा हमारे सनातनी संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संस्कार आज की सबसे बड़ी आवश्यकता प्रतिपादित किया।

गुरु शिष्य परंपरा के सबसे बड़े पर्व के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध भजन गायक पंडित महेश शर्मा द्वारा गणेश वंदना के साथ साथ “नैया पड़ी मझधार गुरु बिन कैसे लगे पर” “ए मेरे सतगुरु प्रणाम, होठों पर हो आपका ही नाम जैसे भजनों से सदगुरु की वंदना करते हुए पूरे पांडाल को आध्यात्मिक बना दिया।

गुरु पूर्णिमा के इस आयोजन के दौरान सदगुरुदेव के उपस्थित सैकड़ो गुरु भक्तों/श्रद्धालुओं के द्वारा सदगुरुदेव के पादुका का पूजन किया गया, इस अवसर पर प्रसाद के गुरु धाम से प्राप्त बरकत भी सभी गुरु भक्तों एवं श्रद्धालुजनों प्रदान की गई, अंत में महा आरती एवं भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में राजेंद्र अग्रवाल, दिलीप बडोले, ओमप्रकाश सोलंकी, अनिल शर्मा, पीतांबर मंगलानी,गोविंद गंगराड़े, सत्यनारायण मारू, अजय बैंडवाल,अजय कानूनगो, नवीनचंद्र भुसारी, श्रीमती आशालता डाबर, स्वीटी शर्मा, शोभा जोशी, शोभा सोलंकी, कुसुम ओसवाल, मधुकान्ता आदि के द्वारा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Shares: