NEWS

अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा २२वा बालिकाओं को साईकिल वितरण समारोह गरिमामय रुप से संपन्न हुआ। 

अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा २२वा बालिकाओं को साईकिल वितरण समारोह गरिमामय रुप से संपन्न हुआ।

इंदौर।अग्रसेन सोशल ग्रुप का २२वा बालिकाओं को साईकिल वितरण समारोह श्री अविनाशी अखण्ड धाम आश्रम एयरपोर्ट रोड पर गरिमामय रुप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की २० एवं अन्य समाजों की ५ बालिकाओं को महामंडलेश्वर श्री चेतन स्वामी वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल विजय गोयल श्रीमति रेखा बद्रुका के मुख्य आतिथ्य में प्रदान की गई।

ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग अध्यक्ष कमलेश मित्तल महामंत्री राजकुमार बंसल ने बताया की ग्रुप द्वारा पिछले २२साल से लगातार बालिकाओं को शैक्षणिक आवागमन में सुविधा हेतु स्वर्गीय गोविन्द बद्रुका की स्मृति में गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से साइकिल प्रदान की जा रही हैं। अब तक एक हजार से अधिक साइकिल बालिकाओं को दी जा चुकी है। साइकिल वितरण पश्चात आश्रम के संतों, बालिकाओं एवं उनके परिजनों को भोजन परसादी भी करवाई गई। ग्रुप संयोजक राजू बंसल कोषाध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया साइकिल मिलते ही बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। साथ ही कुछ बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये। इस अवसर पर रिटायर्ड जज सत्येंद्र जोशी जगदीश गोयल बाबाश्री अरविन्द बागड़ी कृष्णा गोयल पवन बद्रुका विशाल बद्रुका मनीष खजांची, संजय मंगल ,विनोद गोयल, विजय गर्ग, गोपाल गर्ग, शरद गोयल, जगदीश बंसल, कमल सोमानी, गिरीश चाव्हाण,

Shares: