अग्रसेन सनातन पैनल
अग्रसेन सनातन पैनल के प्रत्याशियों ने अग्रवाल नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क, हुआ स्वागत
इंदौर । अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के द्विवार्षिक चुनाव में उतरी अग्रसेन सनातन पैनल के प्रत्याशियों ने रविवार को अग्रवाल नगर, भगवानदीन नगर, जानकी नगर, शिवमोती नगर, मंगलमूर्ति नगर एवं वनश्री क्षेत्र में पहुंचकर समाज बंधुओं से जनसंपर्क किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद अग्रवाल दादा, कालू अग्रवाल, सुरेन्द्र मित्तल, महेश मित्तल, बालकिशन छावछरिया, दिलीप गर्ग तथा पैनल संयोजक राजेश बंसल पंप, नंदकिशोर कंदोई, राजू अग्रवाल राधे-राधे, राजेश कुंजीलाल गोयल एवं संजय हाईवे भी साथ रहे। सभी स्थानों पर समाज बंधुओं ने उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया। पैनल की ओर से अध्यक्ष पद हेतु दिनेश बंसल इंटरनेशनल पंप, उपाध्यक्ष हेतु हरिकिशन जिंदल, महिला उपाध्यक्ष के लिए शीतल गर्ग तोडीवाला, महामंत्री पद के लिए भरत ऐरन, कोषाध्यक्ष के लिए अजय अग्रवाल, संयोजक हेतु धीरज गर्ग, सह संयोजक के लिए विशाल बद्रुका एवं सहमंत्री के लिए के के गोयल कांट्रेक्टर मैदान में हैं जिन्हें सभी क्षेत्रों में हरसंभव आत्मीय समर्थन मिल रहा है।


