अग्रवाल बंधुओं के लिए जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल द्वारा हॉस्पिटल, कॉलेज एवं कोचिंग सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए दूरदर्शी योजनाओं की घोषणा
शहर के दो दर्जन से अधिक अग्रवाल संगठनों द्वारा पैनल के उम्मीदवारों का आत्मीय स्वागत – सभी क्षेत्रों में मिल रहा भारी आत्मीय समर्थन
इंदौर। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के द्विवार्षिक चुनाव में मैदान में उतरी “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” ने अपने पितृपुरुष महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी के आदर्श, सिद्धांतों तथा समाज की प्रतिष्ठा और गरिमा के अनुरूप अपना संकल्प पत्र जारी किया और समाज बंधुओं के लिए हॉस्पिटल, कॉलेज, युवाओं तथा छात्रों के लिए कोचिंग एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ ही प्रतिवर्ष समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और बच्चों के लिए समय-समय पर धार्मिक एवं शैक्षणिक यात्राएं आयोजित करने का भी वचन दिया। पैनल के उम्मीदवारों ने अन्नपूर्णा क्षेत्र की कॉलोनियों में पहुंचकर समाज बंधुओं से मुलाकात की और उन्हें अपनी भावी योजनाओं से अवगत कराया। सभी प्रत्याशियों ने क्षेत्र के अग्रवाल संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों और स्वागत समारोह में शामिल होकर विश्वास दिलाया कि समाज के गौरव और प्रतिष्ठा को निरंतर आगे बढ़ाने की दिशा में वे समर्पित भाव से काम करेंगे।
पुखराज पैलेस, फूटी कोठी पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश चायवाले, राजेंद्र गर्ग समर्पण, सुरेश गुप्ता, हुकम अग्रवाल टेंट, मुकेश ब्रजवासी, सुधीर अग्रवाल, महेश चन्द्र अग्रवाल, वासु टिबड़ेवाल, अजय मंगल, गोपाल गोयल, नरेश अग्रवाल पापड़वाले, ओम अग्रवाल रेत वाले, मनीष अग्रवाल मोरनी, आशीष मित्तल अग्रसेन क्लब, अखिलेश गोयल सोनू, देवकीनंदन अग्रवाल, अभिभाषक सरोज अग्रवाल, अनिता एरन, संजय पाटनी, शरद गोयल जनपद, दिनेश जिंदल, सीपी मित्तल, गजेन्द्र अग्रवाल, सजन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल एवं सुभाष राजवंशी सहित अन्नपूर्णा क्षेत्र के विभिन्न अग्रवाल संगठनों के बंधुओं ने सभी उम्मीदवारों का भरपूर समर्थन किया और आश्वस्त किया कि समाज के हित में जो भी काम करेंगे, उनके लिए हम हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। यह आयोजन अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ, अग्र मिलन कपल ग्रुप, अग्र दया मेमोरियल ट्रस्ट, अग्र माधवी क्लब, अग्रोहा सेवा समर्पण, अग्रवाल कपल ग्रुप अन्नपूर्णा क्षेत्र, अग्सें युवा संगठन सहित 15 संगठनों की ओर से रखा गया था जिसमें मुख्य रूप से केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द सिंघल, संतोष गोयल, अरविन्द बागड़ी, गणेश गोयल, श्रीमती पुष्पा गुप्ता, किशन गुप्ता, गोविन्द गर्ग भमोरी, अजय गोयल सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे और उन्होंने भी पैनल द्वारा घोषित संकल्प पत्र की खुलेमन से सराहना की।
इसके पूर्व शनिवार को विजय नगर स्थित सजनप्रभा गार्डन पर भी समाज बंधुओं ने विशाल मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी पीडी अग्रवाल कांट्रेक्टर, सतीश मंगल, कुलभूषण मित्तल कुक्की, आत्माराम अग्रवाल शांति निकेतन, मालीराम अग्रवाल, गोविन्द मंगल मंगलश्री, मोहन अग्रवाल सुखलिया अग्रवाल संघ, नीतेश बंसल, अजय मित्तल, सोनू अग्रवाल, संजय पाटनी, गोपाल गुप्ता अग्रसेन महासभा, ओम अग्रवाल कोल, प्रवीण अग्रवाल, अजय अग्रवाल स्कीम 78, रमेश बंसल मैत्री संघ, संजय अग्रवाल विश्व हिन्दू फेडरेशन, नरेश अग्रवाल पापड़ वाले, अग्रवाल पंचायत एवं नवयुवक मंडल परदेशीपुरा से दिलीप अग्रवाल, रीतेश गर्ग, पत्रकार विमल गर्ग, श्याम अग्रवाल बायोडाटा तथा मालवा मील अग्रवाल पंचायत से अजय गोयल, मनोहर अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल ने संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। सभी वरिष्ठ समाजसेवी बंधुओं ने “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” द्वारा घोषित संकल्पों का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहला अवसर है जब पैनल के उम्मीदवारों ने समाज के हित में इतने दूरदर्शी सोच के साथ अपना संकल्प पत्र जारी किया है। महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की कृपा वाले इस समाज पर लक्ष्मी और सरस्वती, दोनों की कृपा मिली हुई है इसलिए इन संकल्पों पर पूरा विश्वास करना ही चाहिए। सम्मेलन का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पूजन के साथ हुआ।
इस मौके पर “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्याम सुन्दर (संजय) गोयल (मंडी), महामंत्री नवीन बागड़ी, संयोजक राजेश इंजीनियर, सहसंयोजक रीतेश मित्तल बारदान एवं कोषाध्यक्ष प्रयोग गर्ग, पुरुष उपाध्यक्ष दिनेश बंसल जूनी इंदौर, महिला उपाध्यक्ष पिंकी रवि अग्रवाल, सहमंत्री अंकित अग्रवाल काका तथा कार्यकारिणी के लिए मैदान में उतरे अजय मंगल, अमित अग्रवाल चाय, जयंत अग्रवाल महू, राजेंद्र अग्रवाल टीटू, रत्नेश गोयल, रीतेश राजवंशी, सचिन अग्रवाल फायर, संजय बद्रुका, सुनील अग्रवाल भांगघोटा एवं महिला कार्यकारिणी की दावेदार किरण गयाप्रसाद तायल, संगीता मनोज गुप्ता एवं शीतल रवि अग्रवाल का सभी संगठनों की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। सभी उम्मीदवारों ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान समाज बंधुओं को आश्वस्त किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, स्वाभिमान और सहयोग तथा सेवा भावना के साथ जोड़ने के लिए काम करेंगे।


