अग्रवाल महासभा की ओर से सरकारी स्कूलों के 300 बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाएँ भेंट
इंदौर,। श्री अग्रवाल महासभा की ओर से मालवा मील क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढने वाले करीब 300 बालक-बालिकाओं को बुधवार को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में महासभा के संस्थापक ब्रह्मलीन मिश्रीलाल गोयल की स्मृति में अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर महासभा के समन्वयक संतोष गोयल, अध्यक्ष डॉ. सतीश गोयल, उपाध्यक्ष मनीष जैन, महामंत्री अजय बंसल, सयोजक श्यामलाल गोयल, नवीन गोयल एवं राजकुमार गोयल सहित बड़ी संख्या में महासभा से जुड़े समाज बंधु एवं सहयोगीजन उपस्थित थे जिन्होंने आश्वस्त किया कि वे जब-जब जरुरत पड़ेगी बच्चों को न केवल अभ्यास पुस्तिकाएँ बल्कि पाठ्य पुस्तकें, स्कूल फीस, यूनिफार्म एवं अन्य शिक्षण सामग्री में भी हरसंभव मदद करेंगे। अभ्यास पुस्तिकाएँ मिलने के बाद बच्चों के चेहरों की खुशियाँ देखने लायक थी
।


