इंदौर(विनोद गोयल)। मधुमेह एवं मोटापे जैसे रोगों से मुक्ति एवं राहत दिलाने के उद्देश्य से बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन, अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में चलाए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के अंतर्गत दूसरा शिविर 28 फरवरी एवं 1 मार्च को स्नेह नगर स्थित अग्रसेन भवन पर सुबह 8 बजे से आयोजित होगा।
अग्रवाल संगठनों की बैठक में की दिनाांक तय
शिविर की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अग्रसेन भवन पर शहर एवं पूर्वी तथा मध्य क्षेत्र के प्रमुख अग्रवाल संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में निश्चय किया गया कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए चलाए जा रहे इस अभियान का लाभ लेने के लिए समाज के ज्यादा से ज्यादा बंधुओं को प्रेरित कर शिविर में लाया जाए, ताकि समय रहते उन्हें समुचित चिकित्सा एवं परामर्श का निशुल्क लाभ मिल सके।
समाज में किस तरह के इलाज की व्यवस्था की जाएं इसकी तैयारी
बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल एवं अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल के मार्गदर्शन में पहला शिविर गत 21-22 फरवरी को अन्नपूर्णा आश्रम पर आयोजित किया गया, जिसमें पहले दिन 540 और दूसरे दिन करीब 600 लोगों की 32 तरह की निशुल्क जांचे की गई। इन जांचों के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया गया कि समाज के बंधुओं को किस तरह समय रहते समुचित चिकित्सा एवं परामर्श सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
दूरगामी परिणामी मिलेगे
पहले शिविर में मिले नतीजो के बाद अब 28 फरवरी एवं 1 मार्च को अग्रसेन भवन में दूसरा शिविर सुबह 8 बजे से आयोजित होगा। इस शिविर की तैयारियों के लिए मंगलवार को हुई बैठक में शिविर संयोजक किशोर गोयल, अरविन्द वेल्यूअर, शीतल तोड़ीवाला एवं शरद कदम ने अग्रवाल नगर एवं पूर्वी-मध्य क्षेत्र के आसपास के अग्रवाल संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उन्हें इस शिविर के लाभ एवं दूरगामी परिणाम बताए और उनसे आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक समाजबंधुओं को शिविर में आने के लिए प्रेरित करें और शिविर का स्वयं भी लाभ उठाएं तथा अपने परिजनों को भी लाभान्वित करें।
समाज सेवा है सबसे बड़ी
इस अवसर पर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द सिंघल, संजय बांकड़ा, पीडी अग्रवाल महू एवं समाजसेवी महेश मित्तल ने समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे 28 फरवरी और 1 मार्च को सुबह 8 बजे से अग्रसेन भवन में होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान जो 32 तरह की जांचे विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में निशुल्क होंगी, उनका भरपूर लाभ उठाएं तथा अपने-अपने क्षेत्र के समाज बंधुओं को इस शिविर तक लाने और उनका मार्गदर्शन करने की भी व्यवस्था करें। समाज हित में यह बहुत बड़ी सेवा हो रही है जिसका लाभ हम सबको अवश्य लेना चाहिए।
शिविर को सफल और सार्थक बनाने का लिया संकल्प
बैठक में पूर्व पार्षद मीना अग्रवाल, अजय मंगल, नितेश अग्रवाल, मनीष जिंदल, आशीष अग्रवाल, शशि एरन, आशीष गोयल, प्रतीक गुप्ता, सौरभ गोयल बालाजी सहित विभिन्न अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर शिविर को सफल और सार्थक बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में प्रगति क्लब, दादी संगठन, दादी दरबार, अग्र मंच, अग्रसेन क्लब, अग्रसेन यूथ क्लब, अग्रवाल मित्र मंडल, नवचेतना महिला मंडल, अग्रसेन माधवी क्लब, अग्रसेवा सारथी, राधा सत्संग, अग्रवाल समाज जूनी इंदौर, अग्रवाल समाज सयोगितागंज, अग्र साथिया, द रॉयल फैमिली एवं राजेश रामबाबू
रानू कालू मित्र मंडल सहित करीब 20 संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे जिन्होंने उक्त शिविर के अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों में भी सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया। इस तरह की बैठकें उन सभी क्षेत्र में आयोजित होंगी, जहाँ-जहाँ शिविरों के आयोजन प्रस्तावित हैं।


