जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल के संकल्पों को शहर के सभी क्षेत्रों में अग्रवाल बंधुओं का मिल रहा भरपूर समर्थन
पीपल्याहाना क्षेत्र के अग्रवाल संगठनों ने बरसाना गार्डन पर बुलाकर किया जबरदस्त स्वागत-आज छावनी क्षेत्र में
इंदौर। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के 26 जुलाई को हो रहे द्विवार्षिक चुनाव के लिए मैदान में उतरी “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” को शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में बम्पर समर्थन मिल रहा है। अब तक मालवा मील, परदेशीपुरा, विजय नगर, अन्नपूर्णा, नवलखा, आनंद नगर के बाद अब पीपल्याहाना क्षेत्र में भी पैनल के सभी उम्मीदवारों को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। पैनल द्वारा समाज हित में हॉस्पिटल, कॉलेज और छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिए कोचिंग क्लासेज सहित समाज के सभी वर्गों के लिए समय-समय पर धार्मिक एवं शैक्षणिक यात्राओं के संकल्प का चारों ओर स्वागत किया जा रहा है। सोमवार को पीपल्याहाना क्षेत्र के अग्रवाल संगठनों ने बरसाना गार्डन पर पैनल के सभी उम्मीदवारों को आमंत्रित कर उन्हें महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की साक्षी में प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प व्यक्त किया।
बरसाना गार्डन पर आयोजित इस मिलन समारोह में अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द बागड़ी, समाजसेवी नारायण अग्रवाल 420 पापड़, वासु टिबडेवाल, श्रीमती प्रतिभा मित्तल, पुष्पा गुप्ता, महेश अग्रवाल, दिनेश गोयल प्रिंस, अर्पित विनोद बंसल, अमित ब्रजमोहन अग्रवाल, आलोक बंसल, कृष्णा गुप्ता, रविप्रकाश बंसल, अनिमेष अग्रवाल, मेघा आनंद अग्रवाल, लता मनीष गर्ग एवं पिंकी पीयूष बंसल सहित करीब 450 समाज बंधुओं ने पैनल के सभी उम्मीदवारों को पुष्प मालाओं से लादकर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प किया। इस अवसर पर पैनल संयोजक गणेश गोयल, गोविन्द सिंघल एवं संतोष गोयल, गोविन्द गर्ग भमौरी सहित सभी प्रमुख अग्रवाल संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिन्होंने अग्रवाल समाज की प्रतिष्ठा और गरिमा को पूरे देश में और अधिक ऊंचाई तक पहुँचाने के संकल्पों का खुलेमन से स्वागत किया।
इस अवसर पर “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्याम सुन्दर (संजय) गोयल (मंडी), महामंत्री नवीन बागड़ी, संयोजक राजेश इंजीनियर, सहसंयोजक रीतेश मित्तल बारदान एवं कोषाध्यक्ष प्रयोग गर्ग, पुरुष उपाध्यक्ष दिनेश बंसल जूनी इंदौर, महिला उपाध्यक्ष पिंकी रवि अग्रवाल, सहमंत्री अंकित अग्रवाल काका तथा कार्यकारिणी के लिए मैदान में उतरे अजय मंगल, अमित अग्रवाल चाय, जयंत अग्रवाल महू, राजेंद्र अग्रवाल टीटू, रत्नेश गोयल, रीतेश राजवंशी, सचिन अग्रवाल फायर, संजय बद्रुका, सुनील अग्रवाल भांगघोटा एवं महिला कार्यकारिणी की दावेदार किरण गयाप्रसाद तायल, संगीता मनोज गुप्ता एवं शीतल रवि अग्रवाल भी उपस्थित रहे जिनका सभी संगठनों की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। सभी उम्मीदवारों ने समाज बंधुओं को आश्वस्त किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग की भावनाओं का सम्मान करेंगे और समाज को आगे बढाने के लिए हरदम समर्पित एवं तत्पर रहेंगे।
आज छावनी मंडी एवं छावनी क्षेत्र तथा महू में जनसंपर्क – जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल के सभी प्रत्याशी बुधवार 22 जुलाई को सुबह 8 बजे से छावनी अनाज मंडी तथा उसके बाद छावनी क्षेत्र की सभी अग्रवाल बाहुल्य कॉलोनियों में जनसंपर्क कर अपनी योजनाएं बताएंगे। सभी प्रत्याशी शाम 6 बजे महू पहुंचकर वहां के मतदाताओं से स्नेह एवं समर्थन प्राप्त करेंगे।


