NEWS

केन्द्रीय विधि मंत्री मेघवाल ने भी किया बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का स्वागत,

केन्द्रीय विधि मंत्री मेघवाल ने भी किया बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का स्वागत,

इंदौर के सैकड़ों नेता, पार्षद व कार्यकर्त्ता पहुँच रहे रास्ते में स्वागत करने

आज रात उज्जैन पहुंचकर सोमवार सुबह भस्म आरती के समय करेंगे कावड़ के जल से महाकालेश्वर का अभिषेक

इंदौर, ।  इंदौर में अभूतपूर्व एवं आत्मीय स्वागत से अभिभूत बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में शामिल तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शनिवार को सुबह धरमपुरी स्थित कशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, पूजन, गौसेवा एवं ग्राम रजौदा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर कावड़ यात्रियों के लिए लगाए गए सेवा शिविर का भी लाभ उठाया। केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर, अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान परमार एवं आज तक न्यूज़ चैनल की चीफ सुप्रिया प्रसाद ने भी कावड यात्रा के संयोजक विधायक गोलू शुक्ला का स्वागत किया। यात्रा के साथ चल रही 6 झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से जीवंत चित्रण किया गया है।

यात्रा प्रभारी दीपेन सिंह सोलंकी के बताया कि शनिवार सुबह रेवती रेंज से कावड़ यात्रा शुरू हुई तो विधायक गोलू शुक्ला धरमपुरी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे जहाँ केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए। इसके पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने मुरारीलाल तिवारी गौशाला पहुंचकर वहां गौसेवा का पुण्यलाभ भी उठाया। इस दौरान मार्ग में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर, अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान परमार, इंदौर के भाजपा नेता प्रदीप नायर, नीरज गायनिक, एकलव्य सिंह गौड़, एमआईसी सदस्य मनीष मामा, पार्षद पंखुड़ी डोसी, पार्षद जीतू यादव, सुरेश टाकलकर, गजानंद गावडे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, खातेगांव के विधायक आशीष शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सांवेर अंचल के जनप्रतिनिधियों ने भी कावड़ यात्रा का स्वागत किया। ग्राम पंचडेरिया में पूर्व सरपंच मेहताब सिंह एवं गब्बर सिंह के परिजनों ने 10 जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा कर बोल बम के उद्घोष के बीच कावड़ यात्रा का आत्मीय अभिनन्दन किया। ग्राम रजौदा में राज्य शासन की ओर से लगाए गए सेवा शिविर, भोजन प्रसादी एवं मेडिकल उपचार व्यवस्था के कैंप का भी विधायक गोलू शुक्ला ने अवलोकन किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

कावड यात्रा का सांवेर नगर में भी जबरदस्त स्वागत हुआ। पूरे शहर में कावड़ियों की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शनिवार रात को ग्राम खान बडोदिया में पहुँचने के बाद रामायण पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। रविवार को सुबह यात्रा पंथ पिपलई होते हुए उज्जैन पहुंचकर रात्रि विश्राम के बाद सोमवार 10 अगस्त को भस्म आरती के समय बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर सभी श्रद्धालु प्रदेश में खुशहाली एवं सुख, शांति एवं सदभाव तथा पूरे अंचल में सुखद वर्षा के लिए प्रार्थना करेंगे।

 

 

Shares: