श्रावण में शिव आराधना महोत्सव का दिव्य अनुष्ठान ,16 आगस्त को बाबाश्री रिसोर्ट में, 251 युगल भाग लेंगे
इंदौर। श्रावण के पवित्र मास में प्रख्यात भागवताचार्य पं. राहुल कृष्ण शास्त्री के आचार्यत्व में रविवार 16 अगस्त को दोपहर 3 बजे से छोटा बांगडदा, एयरपोर्ट रोड स्थित बाबाश्री रिसोर्ट परिसर में श्री शिव आराधना महोत्सव का दिव्य अनुष्ठान होगा जिसमें 251 शिवभक्त दम्पत्ति सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग में भगवान शिवाशिव की आराधना और उपासना करेंगे।
संस्था श्री शरणागति, श्रीमद्भागवत सेवा भक्त मंडल के पं. दिनेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान सभी युगल भगवान शिव को समर्पित महारुद्र पूजन, रुद्राभिषेक एवं शिवार्चन की शास्त्रोक्त प्रक्रिया में शामिल होकर सुख-समृद्धि प्रदाता देवाधिदेव महादेव के पार्थिव पूजन का पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। यह अपने किस्म का पहला ऐसा अनुष्ठान होगा जिसमें 251 शिवभक्त दम्पत्ति शामिल होकर स्वयं अपने लिए भी और समूचे मालवांचल के लिए भी सुख, शांति और सदभाव के साथ ही सुखद वर्षा के लिए प्रार्थना करेंगे। अनुष्ठान में शामिल होने के इच्छुक युगल 98260-45801, 94248-19001, 98268-52633 एवं 98260-40136 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
—


