NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर पंचमूर्ति नगर,ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास वर्ग,

सरस्वती शिशु मंदिर पंचमूर्ति नगर,ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास वर्ग,*

*अंग्रेजी, संस्कृत, कंप्यूटर, नृत्य, मेहंदी का दिया जायेगा* *प्रशिक्षण* .

इंदौर। सरस्वती शिशु मंदिर, पंचमूर्ति नगर (धार रोड) में ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास वर्ग का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 10 अप्रैल से 10 जून तक चलने वाले इस वर्ग में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विविध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। वर्ग संयोजक श्री संतोषजी अजमेरिया ने वर्ग की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसमें चित्रकला (पेंटिंग), नृत्य, स्पोकन इंग्लिश, संस्कृत एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास किया जाएगा।

जून माह में समापन समारोह आयोजित कर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रीमती चंचल गर्ग उपस्थित रहीं, जिनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नारायण अग्रवाल (420 पापड़ वाले) ने की तथा बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रूपसिंह नागर ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि मनुष्य अपनी बुद्धि, कौशल और संस्कारों के बल पर महानता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासनपूर्वक वर्ग में सहभागिता करते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर  विजय जैन (सह-व्यवस्था प्रमुख,) थानसिंह सिसोदिया जनजाति विकास मंच), श्रीमती सुनीता बडोदिया (राष्ट्र सेविका समिति) एवं विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अंत में अतिथियों द्वारा प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। चंचल गर्ग ने ने आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन  कीर्तिश धामारीकर द्वारा किया गया। मनीष पांचाल संस्कृत भारती संगठन मंत्री, खुशबु प्रजापत, अवधेश शर्मा, कीर्तिश धामारीकर, प्राचार्य मंजू प्रजापत, पिंकीजी प्रमुखता से उपस्थित रहें.

Shares: